बिहार

परिवार में चार लोगों कि मौत पर सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार

नालंदा, राकेश कतरीसराय गंगा दशहरा के दिन एक ही परिवार के चार लोगों कि मौत पर सांत्वना देने पहुंचे बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार। बताते चलें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कमल बीघा गांव जहां पिछले दिनों बाढ़ में गंगा दशहरा के दिन नाव पलटने से एक ही परिवार की चार सदस्यों का पानी में डूबने की सूचना मिली थी ,काफी खोजबीन के बाद दो शव को बरामद कर लिया गया ,जिसकी पहचान एक शव की पहचान कमल बीघा निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई थी, जो नव पलटा था उस पर कुल 17 लोग एक ही परिवार के थे ,जिसमें चार को छोड़कर सभी लोगों को निकाल लिया गया था, जिसमें कमल बिगहा निवासी स्वर्गीय हरदेव प्रसाद तथा उनके पुत्र नीतीश कुमार को लापता होने की सूचना मिली। नीतीश कुमार का शव बरामद हुई किन्तु हरदेव प्रसाद का शव अभी तक बरामद नहीं हुई।मंत्री पीड़ित परिवार से मिलकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया तथा नीतीश कुमार कि विधवा पत्नी को मंत्री ने जीविका उपार्जन हेतु सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता अनूप सिंह , जिला जनता दल यू के सचिव बबलू पटेल, इंग्लिश प्रसाद, सरपंच राहुल कुमार, रामानुज प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष जदयू रजनीश कुमार मुन्ना, विजय प्रसाद ,संजय प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, श्रवन कुमार, इत्यादि उपस्थित थे ।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर