क्राइमबिहार

हथियार के बल पर दिनदहाड़े लाखों की लूट

बिहटा, आनंद मोहन। राजधानी पटना के बिहटा में इन दिनों बाइक सवार हथियारबंध अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि पुलिस का खौफ इन अपराधियों में समाप्त दिख रहा है। बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंध अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक रवि कुमार के कार्यालय में घुसकर हथियार का भय दिखाकर दिनदहाड़े लगभग तीन लाख रुपए की लूट की है और बड़े आराम से बाइक से चारों अपराधी फरार भी हो गए।

Advertisements
Ad 1

इधर भीड़भाड़ इलाके में दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा दिख रहा है, एक तरफ जहां पटना जिले के एसएसपी राजीव मिश्रा अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार थानेदार और एसपी के साथ बैठक कर रहे हैं इसके बावजूद भी अपराधी का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। बिहटा थानाध्यक्ष दीक्षा भंवरे ने बताया कि बिहटा थाना के कन्हौली में लाखों की लूट की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और फरार बाइक सवार अपराधी की पहचान में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधी की पहचान हो सके।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: