बिहार

लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 7 दिसम्बर 2024 की रात रानीतलाब थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने लथार पुल और ग्राम जीतन छपरा के पास नहर रोड पर सड़क से गुजर रहे लोगों को पिस्टल के बल पर डराकर लूट लिया था। इस घटना में लूटे गए मोबाईल फोन और अन्य सामान की तलाश में रानीतलाब पुलिस ने लगातार छापामारी और तकनीकी अनुसंधान किया।

पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद 17 दिसम्बर 2024 को 20 वर्षीय सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी गिरफ्तारी के बाद लूटपाट में शामिल होने की बात स्वीकार की और पीड़ितों से लूटी गई संपत्ति बरामद कराई। आरोपी के निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

इस छापामारी और कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें पुलिस उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार गहलौत, शिवशंकर कुमार, राजन कुमार, आशुतोष कुमार राय, मदन झा, सतीश एक्का, राजेश कुमार, परशुराम कुमार, माधुरी कुमारी, मनमीत कुमार, सि0- मुकेश कुमार, और सि0- रामाकान्त राम भी शामिल थे।

Related posts

न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी के अरवल आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

error: