बिहार

पटना रेल पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया, मोबाइल भी बरामद!

20241219 164435

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। रेल पुलिस ने सैकड़ों बदमाशों को सैकड़ों मोबाइल के साथ पकड़ा हैं। बताया जाता हैं की पटना जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर रेल पुलिस ने छापेमारी कर यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले झारखंड-यूपी गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही साथ इनके पास से 26 मोबाइल बरामद किए गए। जिनकी कीमत करीब 3 लाख 90 हजार बताई जा रही हैं।

गिरफ्तार राजा कुमार मंडल, रोहित कुमार मोहली और करण कुमार झारखंड के साहेबगंज, वहीं विनोद कुमार यूपी के सीतापुर, पीयूष कुमार भागलपुर और अर्जुन कुमार आरा का रहने वाला है। ये 15-20 हजार के मोबाइल को 3-4 हजार में बेच देते हैं। रेल एसपी एएस ठाकुर ने बताया कि गिरोह से जुड़े और बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!