बिहार

रामकृष्ण नगर से भोगीपुर तक सड़क की हालत ख़स्ताहाल..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के राम कृष्णा नगर में मुख्य सड़क का हाल वर्षों से खस्ताहाल है ।राम कृष्णा नगर बाजार से लेकर शेखपुरा पिपरा होकर भोगीपुर तक सड़क अत्यंत जर्जर हालत में है । कई सालों के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश माहौल है । वही राम कृष्णा नगर बाजार में नाला का साफ सफाई नहीं होने से ओवर ओवर फ्लो कर नाले का गंदा पानी बाजार की सड़कों पर बह रहा है इससे बाजार का बुरा हाल हो गया है । नाले के गंदे पानी से होकर लोगों को आवाजाही और बाजार में खरीदारी करने को मजबूर होना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कराने के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

रामकृष्ण नगर मुख्य सड़क के एक ओर फतुहा विधानसभा एवं दूसरी ओर फुलवारी विधानसभा क्षेत्र आता है । दो विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में स्थानीय जनता पिस रही । इस सड़क की हालत देख मुख्यमंत्री नगर विकास योजनाओं व सडक नाली गली योजना महज छलावा लगता है। वहीं हाल के कूछ दिनों में राम कृष्णा नगर बाजार में नाला का साफ सफाई नहीं हो रहा है जिसका पानी सड़कों पर बह रहा है । इतना ही नहीं इस सड़क पर हाल ही में निर्माण कराने के लिए ईंट के रोड़ा बिछाया गया है लेकिन रोड़ा को रोलर चला कर समतल नहीं कराया गया जिससे उबर खाबर रोड़ा वाली सड़कों पर पैदल चलना भी मुहाल हो गया है.

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि राजधानी पटना शहर में सड़कें खराब स्थिति में हैं उन्हें गंभीर मरम्मत कार्य की आवश्यकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आपस मे समन्वय बनाकर इस अतिव्यस्त सड़क की मरम्मत या निर्माण कराने की पहल करना चाहिए । इस सड़क से रोजाना गुजरने वाली साइकिल सवार छात्रा पूजा सुमन पुष्पा आरती गुजन सिमरन सहित अन्य ने कहा शहर में सड़कों का हाल बेहाल है की इसमे साइकिल चलाया ही नही जाता है । साइकिल के।बावजूद हमे पैदल ही गुजरना पड़ता है । इस इलाके में ड्रैनेज का पानी निकासी व्यवस्था, लेवलिग और नालों की सफाई न होने से सड़क पर पानी भरा है । रामकृष्णा नगर का पूरा सड़क कीचड़ और गंदगी से पटा पड़ा है।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: