क्राइमताजा खबरेंबिहार

बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा!

मनेर(आनंद मोहन): सूबे में दिन प्रति दिन बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में पटना पुलिस असफल साबित हो रही है। फिर एक बार अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए एक युवक को मारी गोली और आराम से हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। युवक का घटनास्थल पर ही मौत हो गया। घटना मनेर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के बहपुरा रोड मार्ग के समीप देर रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मनेर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर जांच करने पँहुचे और घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत युवक मोटरसाइकिल बाइक से कहि जा रहा था, इसी दौरान युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है, हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया और ना ही युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल को बरामद की गई है। मनेर पुलिस शव बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related posts

मुंबई में IIJS-2026 का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार से 150 से अधिक ज्वेलर्स होंगे शामिल

लाठी और बंदूक के बल पर नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ : राजेश राम

अंगदान का संकल्प लेने के साथ ही एम्स पटना में “अंगदान–जीवन संजीवनी” अभियान का हुआ समापन

error: