ताजा खबरेंबिहार

महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं का धरना!

IMG 20210316 WA0030

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): देश मे बढ़ रही महंगाई के विरोध राजद कार्यकर्ताओ का धरना प्रदर्शन जारी है, वही कमर तोड़ महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओ ने पटना सिटी के आलम गंज इलाके के गाय घाट में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया । इस मौके पर राजद के पूर्व MLC आजाद गांधी और राजद नेता समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे । वही राजद कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्य मंत्री से इस्तिफ़ा की मांग की।वही स्लोगन भरे तख्ती के साथ गैस सिलेंडर लिए विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ताओ का कहना है कि लोग कोरोना महामारी की मार झेल रहे है ऊपर से दो बार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि कर आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। राजद कार्यकर्ताओ ने केंद्र और राज्य सरकार से महगाई पर लगाम लगाने की मांग की है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!