बिहार

सफीकुर रहमान बर्क के निधन पर राजद परिवार गहरी शोक संवेदना प्रकट की

पटना, (न्यूज क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्री तेज प्रताप यादव, सांसद डॉक्टर मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने सांसद सफीकुर रहमान बर्क के वफात( निधन) पर गहरे रंजो-गम (शोक संवेदना) का इजहार करते हुए कहा कि इनके वफात (निधन ) से समाजवादी आंदोलन को गहरा धक्का पहुंचा है।

ये 94 वर्ष की उम्र में भी लोकतंत्र और समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए सदन तथा सदन के बाहर संघर्ष और आंदोलन करते रहे,इनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। नेताओं ने इनके अहले- खा़ना से हमदर्दी का इजहार करते हुए कहा कि अल्लाह से दुआ है कि इन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: