बिहार

अनुसंधान कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रविवार को सचिवालय-01, पटना की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. अनु कुमारी द्वारा अनुसंधान पदाधिकारियों के साथ कांडों की शीर्षवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान हाल ही में प्रतिवेदित मामलों के साथ-साथ पूर्व से लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में सभी अनुसंधान पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. अनु कुमारी ने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने तथा विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कांडों का त्वरित और निष्पक्ष अनुसंधान आवश्यक है। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: