बिहार

स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 11 युवकों पर कार्रवाई, 94,500 का जुर्माना

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी में स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले 11 युवकों की पहचान पटना ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने की है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक यातायात अपराजित के निर्देश पर इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

इन युवकों पर कुल ₹94,500 का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, इनमें से चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, चार अन्य युवकों के खिलाफ जिला परिवहन पदाधिकारी को बाइक का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भेजी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट करना और नियमों की अनदेखी करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि खुद की और दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।

Related posts

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी, ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण लेकर फरार

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

error: