बिहार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में हर्षोल्लास से ‘सेवानिवृत्त सैनिक दिवस’ मनाया गया

फुलवारीशरीफ, अजित। शुक्रवार को क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल फुलवारी शरीफ में “सेवानिवृत्त सैनिक दिवस” मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दिवगंत कार्मिकों के परिवार से आए परिवारजन और बल से सेवानिवृत्त हुए भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम के दौरान दिवगंत कार्मिकों के परिवार से आए परिवारजनों और बल से सेवानिवृत्त हुए भूतपूर्व सैनिकों ने क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) के सभी अधिकारियों के साथ मूलाकात की।

सैनिक दिवस समारोह के दौरान एशियन मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पीटल (पटना) के तत्तवावधान में हृदय रोग जाँच शिविर तथा महाबीर कैंसर संस्थान द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर और ए०एस०जी० आई हॉस्पीटल द्वारा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया.महाबीर कैंसर संस्थान से आई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ० रीचा चौहान द्वारा जानलेवा बिमारी कैंसर के बारे में जागरूक किया गया जिसमें बताया गया कि ताजी सब्जी और मौसमी फलों का सेवन करने और नियमित व्यायाम से कैंसर जैसे लाइलाज बीमारी से दूर रहा जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह, उप महानिरीक्षक ने कहा कि सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपती में से एक है. एक व्यक्ति आमतौर पर अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और उसकी रक्षा के लिए भर्ती होता है. हम सैनिक का कर्तव्य देश की शांति और सदभाव बनाए रखना है. उन्होनें बताया कि देश का सैनिक (हिमवीर) अपने परिवार से ज्यादातर अलग रहते हैं और अपने जीवन का अधिकांश समय देश के विभिन्न राज्यों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अगम्य व अविकसित दूर-दराज के इलाकों में स्थित सीमांत एवं अग्रिम चौकियों पर कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन बिताते हैं।

इस अवसर पर दिवगंत कार्मिकों के परिवार से आए गणमान्य सदस्यों, बल से सेवानिवृत्त हुए भूतपूर्व सैनिकों को वर्तमान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया और पेंशन संबंधी शंकाओं का निवारण किया गया. सैनिक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक एवं डाक विभाग से आए हुये पदाधिकारियों द्वारा वित्तीय प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई।

Related posts

चौक थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना, 31 मार्च तक कराएं प्रमाणीकरण

विकास को गति देने में SDG के साथ योजनाओं का समन्वय जरूरी : डॉ. एन. विजयलक्ष्मी

error: