बिहार

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी स्व० सुरेश देवी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नगर परिषद् दानापुर के कार्यालय अवस्थित राजेन्द्र सुरेश स्मारक स्थल पर अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी स्व० सुरेश देवी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और स्व० सुरेश देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद राजेन्द्र सिंह की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित की और अपनी श्रद्धांजलि दी।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अमर शहीद राजेन्द्र सिंह एवं स्व० सुरेश देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार , सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण एवं अमर शहीद राजेन्द्र सिंह के परिजन उपस्थित थे।

Related posts

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: