बिहार

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम की शुरुआत, डीएम ने की जनसुनवाई

शेखपुरा,  सोनू कुमार : बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3′ के तहत शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आज से सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम की शुरुआत समारोहपूर्वक की गई। इसके तहत सभी कार्यालयों को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। ज्ञातव्य हो कि जिला पदाधिकारी शेखपुरा से प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले के सभी थानों, प्रखंडों, अंचलों और जिला स्तरीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याओं को न केवल सुना गया, बल्कि उन्हें तय समय सीमा के भीतर हल भी किया जाएगा।आज शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं भी अपने कार्यालय में जन सुनवाई की गई। जिसमें कुल 14 आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष पैक्स टैगिंग, बंदूक सीज किए जाने, छात्रवृत्ति, आंगनवाड़ी, भील चेयर, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस अभियान के तहत अब हर सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष जन-सुनवाई का आयोजन किया जाएगा एवं प्राप्त शिकायतों का निष्पादन अधिकतम 15 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements
Ad 1

प्रत्येक शिकायत को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और उसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाएगी ताकि लापरवाही की गुंजाइश न रहे। जिला प्रशासन द्वारा दूर दराज से अपनी फरियाद को लेकर आने वाले फरियादियों की सुविधा का भी ख्याल रखते हुए सभी कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल आदि बुनियादी इंतजाम किया जाना अनिवार्य किया गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मूल मंत्र “Ease of Living” जीवन को आसान बनाना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता के साथ शिष्टाचार का व्यवहार करें। यदि किसी नागरिक को किसी सेवा के लिए अनावश्यक परेशान किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह व्यवस्था ग्राम पंचायत और थाना स्तर, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय जिला एवं अन्य विभागो द्वारा अपने अपने कार्यालय में आम जनता के बाद सुनकर उसपर उचित कार्रवाई ससमय की जाएगी।

Related posts

मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण में स्थल चयन लिए पटना से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

उद्योग विभाग का कैम्प : 25 लाभुकों को 250 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

error: