पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय, 02 वीरचंद पटेल पथ, पटना में ‘माउंटेनमैन’ के नाम से विख्यात दशरथ मांझी जी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव जी की अध्यक्षता में मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दशरथ मांझी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने दशरथ मांझी जी के असाधारण जीवन और उनके अदम्य साहस को याद किया। उनके द्वाराअपने हाथों से अकेले पहाड़ काटकर रास्ता बनाने के अभूतपूर्व और अदम्य साहसिक कार्य की प्रशंसा की गई।
राष्ट्रीय जनता दल ने इस तरह के असाधारण कार्य को याद करते हुए कहा कि दशरथ मांझी जी ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया। इनके इस तरह के साहसिक कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव,संजय यादव, मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, भाई अरुण कुमार, निर्भय अंबेडकर, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, उपेंद्रचंद्रवंशी, तंजीम अहमद, पिंटू राम, पूजा यादव, अरशद अली, सुबह लाल बिंद, संजय कुमार वर्मा, बच्चा कुमार सिंह, बैजनाथ प्रसाद साव, सीताराम यादव, देवनारायण प्रसाद, भीम कुमार मांझी, प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे सभी ने दशरथ मांझी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
