बिहार

पटना सिटी में रेड क्रॉस सोसाइटी ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की

20250910 133013

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगल तालाब गाँधी सरोवर स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी शाखा ने स्थानीय निवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की है। संस्था ने अपने पॉली क्लिनिक में “मानवता की सेवा” के विस्तार के रूप में यह कदम उठाया है। अब प्रत्येक सोमवार को मरीजों को विभिन्न सेवाओं का लाभ निःशुल्क मिलेगा।

रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से दी जा रही प्रमुख सेवाओं में आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था, नवजात शिशुओं का टीकाकरण, 9 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए HPV टीकाकरण सहित अन्य टीकाकरण, विकलांग प्रमाणपत्र निर्माण एवं निःशुल्क दवा वितरण शामिल है।

संस्था के चेयरमैन गोविन्द कानोडिया ने बताया कि इन सेवाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस पहल का लाभ लें और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक इसकी जानकारी पहुँचाएँ।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!