बिहार

रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाँच शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेल पुलिस अधीक्षक अमरतेन्दु ठाकुर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गया जंक्शन रेलवे स्टेशन से पाँच शातिर अभियुक्तों को चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 08 सितंबर को गया जंक्शन पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 सी हावड़ा छोर के पास पाँच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस को देखते ही वे घबराकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुड्डू मिश्रा (35), राजा मिश्रा (26), सुभाष मिश्रा (25), सुमन मिश्रा (19) और गौतम मिश्रा (19), सभी निवासी नेमदारगंज, नवादा, के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के कुल 08 मोबाइल (अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख रुपये), ब्लेड के टुकड़े, एक मेटल कटर और एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि ये मोबाइल ट्रेन यात्रियों से चोरी किए गए हैं। रेल पुलिस ने बरामद सामान को ज़ब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया है।

Related posts

एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

error: