बिहार

रेडक्रॉस पटना सिटी के अध्यक्ष की अकर्मण्यता की वजह से बंद पड़ा : राकेश कपूर

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना जिला सुधार समिति के महासचिव व इंका के राकेश कपूर ने कहा कि आज विश्व रेडक्रास दिवस है। दोनों विश्वयुद्धों में रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि सिटी के गांधी सरोवर मंगल तालाब स्थित लेडी स्टेफेन्शन मातृ शिशु कल्याण केंद्र को वर्तमान राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद ने इसे उस वक़्त ही रेडक्रॉस को सौंप दिया था जब वे यहां के राज्यपाल थे। लेडी स्टेफेन्शन मातृ शिशु कल्याण केंद्र राज्यपाल के अधीन है. राकेश कपूर ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि इतने वर्षों बाद भी यह निष्क्रिय पड़ा हुआ है रेडक्रॉस की कोई भी गतिविधि यहां से संचालित नहीं होती है। रेडक्रॉस के पटना सिटी के अध्यक्ष ने इस पर ताला लगा रखा है। बिधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा जी ने परिषद में इस संबंध में प्रश्न भी पूछा था। तब सरकार ने इसे रेडक्रॉस को सौंपने की बात कही थी. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि रेडक्रॉस पटना सिटी के अध्यक्ष की अकर्मण्यता की वजह से यह बंद पड़ा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और पटना सिटी के निवासियों के साथ अन्याय है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: