बिहार

पटना में रात्रि में खुली थी दुकान, छापेमारी में सात लोग गिरफ्तार!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना के बुद्धा कॉलोनी थानेदार को मिली एक बड़ी सफलता. कोरोना महामारी के समय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में चीप एंड बेस्ट सुपर मार्केट दुकान रात में 12:00 बजे खुली थी एवं उस समय कुछ ग्राहक भी मौजूद थे. उसी समय बुद्धा कॉलोनी के तेज तर्रार थानेदार कैसर आलम ने अपने दल बल के साथ तत्काल छापेमारी कर दुकान के मालिक मनोज कुमार सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के ऊपर कोविड महामारी के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस तरह की घटना आगे किसी क्षेत्र में नहीं हो इसके लिए सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। खुले हुए दुकान को भी देख सकते हैं।

Related posts

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में