बिहार

खानकाह मुजीबिया पहुंचे, गद्दीनशीं से लिया आशीर्वाद

फुलवारीशरीफ, अजीत यादव। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड विजय के अगले दिन एनडीए प्रत्याशी एवं फुलवारी शरीफ के सातवीं बार निर्वाचित विधायक, पूर्व मंत्री श्याम रजक ने धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लिया. उन्होंने सबसे पहले खानकाह मुजीबिया पहुंचकर गद्दीनशीं हज़रत मौलाना अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात की और दुआ-आशीर्वाद प्राप्त किया.

मुलाकात के बाद श्याम रजक ने कहा, “एनडीए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा और महागठबंधन का सफाया कर दिया. बिहार में नीतीश कुमार के बिना सरकार गठन की कल्पना ही नहीं की जा सकती.” उन्होंने बताया कि सुबह मुख्यमंत्री आवास जाकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया.श्याम रजक ने फुलवारी शरीफ की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने एक बार फिर उन पर भरोसा किया, जिसके लिए वे सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं।

विजय के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक ने फुलवारी शरीफ के चुनौती कुआं स्थित नवदुर्गा मंदिर समेत कई मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेका और क्षेत्र की शांति-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया मिली काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अनिसुर्र रहमान कासमी से भी भेंट की और उन्हें अपनी जीत की जानकारी देते हुए बातचीत की।

समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

खानकाह मुजीबिया पहुंचने पर प्रबंधक हज़रत मौलाना मोहम्मद मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने उनका स्वागत किया. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम, वार्ड पार्षद मोहम्मद शाहबाज़ हुसैन, पप्पू, चंद, गुड्डू रजक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से बधाई दी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में फुलवारी शरीफ सीट पर एक बार फिर श्याम रजक का दबदबा कायम रहा. एनडीए उम्मीदवार श्याम रजक ने विपक्षी महागठबंधन प्रत्याशी गोपाल रविदास को भारी अंतर से पराजित करते हुए सातवीं बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: