बिहार

श्याम राजक की जीत पर एनडीए समर्थकों का धमाकेदार जश्न, ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा माहौल

फुलवारीशरीफ, अजित। विधानसभा चुनाव में श्याम रजक की जीत की घोषणा होते ही फुलवारी शरीफ के शहरी व ग्रामीण इलाके में में जश्न का माहौल बन गया.महत्वाना चौराहा चुनौती कुआँ चौहर मल नगर समेत कई इलाकों में एनडीए और जेडीयू समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

Advertisements
Ad 1

नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम वार्ड पार्षद मोहम्मद शाहबाज हुसैन के साथ पप्पू खान, एमडी राजा, एमडी जावेद, फैयाज अहमद उर्फ टिंकू, एमडी छोटू, एमडी शहाबुद्दीन, एमडी मेराज, सुजीत चौधरी और एमडी अशफाक अहमद शामिल थे. सभी ने कहा कि श्याम राजक की जीत से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी.वहीं चौहरमल नगर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया. पूरे इलाके में दिनभर उत्साह, रोमांच और जश्न का माहौल छाया रहा. समर्थकों ने कहा कि यह जीत विकास, जनविश्वास और श्याम राजक के प्रति जनता के भरोसे की जीत है। देर शाम तक ढोल-नगाड़ों की ताल और पटाखों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: