बिहार

रक्षाबंधन पर सैनिकों को राखी, तिलक और उपहार

20250809 192701

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) स्थानीय ओपी सा भवन, पटना सिटी में “राष्ट्र द्वारा आय” कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैनिक भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी गई और उपहार स्वरूप मिठाई व रुमाल प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में जुटे वीर जवानों के प्रति सम्मान और भाईचारे का संदेश देना था।

साथ ही अंगदान और नेत्रदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रचार पत्रिकाओं का वितरण कर लोगों को इस महान कार्य के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता, शाखा सचिव पूजा माखरिया, ईशा मुरारका, रश्मि अग्रवाल, रेखा मोदी, नीलम सर्राफ, अनीता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सरोज तुलस्यान, यामिनी मित्तल, रूबी केडिया समेत बड़ी संख्या में शाखा सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण रहा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!