बिहार

रक्षाबंधन एवं “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर : शनिवार 09 अगस्त, 2025 को 56वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा एवं बाह्य सीमा चौकी में शाश्वत कुमार आई.पी.एस. कमांडेंट की दिशा निर्देशन पर #रक्षाबंधन एवं #हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रक्षाबंधन समारोह से हुआ, जिसमें वाहिनी मुख्यालय में ओम शांति* परिवार की बहनों द्वारा वाहिनी के अधिकारी गण एवं कार्मिकों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया एवं बाह्य सीमा चौकी में आभा देवी ज्ञान विद्यापीठ नरपतगंज, जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी, के छात्र-छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं एवं गांव के बच्चों ने अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी। कार्यक्रम के अगले चरण में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। सभी को कमांडेंट द्वारा बताया गया कि घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बताया।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: