क्राइमबिहार

अररिया डीएसपी पुष्कर कुमार के निर्देश पर होटल में की गई छापेमारी

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया डीएसपी पुष्कर कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने होटलों में चल रहे देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हांसिल की है।अररिया नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में अररिया के एक होटल में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में संलिप्त 6 महिला सहित4पुरुष को धरदबोचा.

बताते चले कि कुछ दिनों पूर्व में भी इसी मामले को लेकर अररिया के बस स्टैंड के समीप एक होटल में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसमे पुलिस नाकाम रही थी। उस छापामारी के बाद पुलिस पर ही सवाल खड़े होने लगे थे।लेकिन अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने धैर्य से काम लेते हुए अपनी सूझबूझ से सभी सवालों का जवाब दे दिया। एसडीपीओ पुष्कर कुमार का सूचना तंत्र लगातार अररिया के होटलों पर निगाह बनाये हुए थे। डीएसपी लगातार होटलों में चल रहे अवैध देह व्यापार पर रोक लगाने के लिये लगातार गुप्त रूप से काम कर रहे थे।जैसे ही अररिया के बस स्टैंड स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार की पुख्ता सूचना मिली। तत्काल उन्होंने अररिया नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को तुरन्त छापेमारी करने का निर्देश दिया। जो सफल रहा। पुलिस के लिए बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है। वहीं गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ कर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: