क्राइमझारखण्ड

शराब फैक्ट्री में छापेमारी, एक हजार लीटर नकली शराब समेत शराब बनाने वाले उपकरण जब्त!

गिरिडीह: नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री जो सरिया थाना क्षेत्र के बडकी लुतियानो गांव में चल रहा शनिवार को सरिया पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 10 लाख रुपए कीमत की एक हजार लीटर नकली शराब समेत शराब बनाने वाले उपकरण को जब्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा एक सौ कार्टून, तीन हजार शराब की खाली बोतल, 24 पेटी बोतल में भरी शराब, तीन ड्राम स्प्रिट और दस टंकी में लगभग एक हजार लीटर तैयार शराब, एक 5 हजार लीटर पानी टंकी, मोटर समेत शराब बनाने वाले अन्य उपकरण, पैकिंग का समान बरामद किया गया। यह जानकारी सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने दी। नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बडकी लुतियानो में बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब बनाया जा रहा है।एनएफ.सूचना के सत्यापन करने के बाद एक टीम बनाई गई। इस टीम द्वारा शनिवार को मौके पर पहुंच छापेमारी की गई। हालांकि, इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, गौरीचक से गिरफ्तारी!

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

error: