पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान 2026 को पूरे देश में एक बड़े जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। 9 अगस्त से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक देश के गांव एवम् कस्बों तक मनाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पटना साहिब सांसद एवम् पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने पटना के बाढ़ अनुमंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
इस कार्यक्रम में बाढ़ अनुमंडल के सरकारी एवम गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चे एवम् बच्चियां सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका एवम् जन मानस ने भागीदारी लिया। यह तिरंगा यात्रा ए एन एस कॉलेज बाढ़ से निकल कर बाजार के प्रमुख रास्ते से होते हुए बाढ़ अनुमंडलाधिकारी कार्यालय तक जाकर संपन्न हुआ। तीन किलोमीटर के इस पद यात्रा में श्री रविशंकर प्रसाद जी के साथ बाढ़ अनुमंडल के पदाधिकारी सुश्री गरिमा लोहिया, एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव, भाजपा बाढ़ जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद एवम् अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। शहर में जेन – जी और जेन-अल्फ़ा के हाथों में तिरंगा लिए हुए जुलूस को देखने के लिये शहर के लोग सड़को पर उतर आए। पूरा बाढ़ शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम् की नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के बाद प्रसाद ने भाजपा बाढ़ जिला कार्यालय पर विभाजन विभीषिका के दिवस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भारत के बंटवारे की उस दुख भरी दांस्ता से लोगों को अवगत कराए। बाद में श्री रविशंकर प्रसाद ने बाढ़ के उतर वाहिनी गंगा के तट पर अवस्थित उमानाथ धाम महादेव का जलाभिषेक किया और समाज एवम देश के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।
