बिहार

मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश के बाद गर्भगृह का हुआ शुद्धिकरण

गया(न्यूज़ क्राइम 24): विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश के बाद गर्भगृह का शुद्धिकरण किया गया। मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश की मनाही है।

सीएम नीतीश कुमार के साथ मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी सोमवार को मंदिर में पहुंच गए थे। इसके बाद दोपहर में भगवान को भोग लगाने से पहले मंदिर को धुलवाया गया।

गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विष्णुपद मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की। उनके साथ सूबे के सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी भी मंदिर में गए।

मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंदिर में गैर हिंदू के प्रवेश को लेकर चर्चा होने लगी। बाद में इसकी जानकारी श्री विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभुलाल वि_ल और अन्य लोगों को मिली।

दोपहर में भगवान को भोग कराना था। ऐसे में मंदिर में धुलवा कर भगवान का भोग लगाया गया। शंभुलाल वि_ल ने बताया कि मो. इसराइल मंसूरी नए मंत्री बने हैं। उन्हें कोई पहचानता नहीं था। ऐसे में उनके साथ रहे नेताओं-विधायकों को मंत्री को मंदिर के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। हम लोगों ने भोग लगाने से पहले मंदिर को धुलवाया है। बता दें कि गया के विष्णुपद मंदिर में गैर हिन्दु का प्रवेश वर्जित है।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: