बिहार

धनरूआ के कई गांव में जनसंपर्क का मतदाताओं को लुभाया

पटना, अजीत : पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र एनडीए भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव आज धनरूआ प्रखंड के अंतर्गत रेरबिघा, राशलपुर, धामुल, मनीकबिगघा, अरमल, नसरपुर, सीमारी, अमरपुरा सहीत सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ गांव गांव जाकर एवं घर घर मतदाताओं से मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से एनडीए की सरकार की विकास कार्य को देखते हुए कमल छाप बंटन दबाकर वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील किया।

सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि मैं आपका सेवक के रूप में पांचों साल तक तन मन एवं इमदारी से आपकी सरला सावन एवं भरला भादों और दिन हो या रात हो जनता के दुःख सुख में हमेशा तैयार रहते है। विपक्ष की उम्मीदवार पांचों साल तक बंद घर में एसी का आनंद लेती है और जनता की दर्द हो एवं आंसू पोंछने की कभी काम नहीं करती है मिसा भारती से मिलने के लिए गरीब जनता को बेऊर जेल की तरह लाईन में लगकर मिलने का इंतजार करना पड़ेगा और गेट खुलेंगी भी नहीं और मैं आपका सेवक रामकृपाल यादव से मिलने के लिए गांधी मैदान में गेट है ना ही मेरे घर पर गेट है मिलने के लिए जनता को लाइन में हाजिर लगाने कि जरूरत नहीं है सबको गले लगाता हूं सबको प्यार करता हूं।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: