बिहार

पटना में प्रधानमंत्री का रोड शो, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 12 मई को रोड शो होगा। उसके 3 दिन पहले यानी 9 मई को दिल्ली में एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) की बैठक गई है । यह बैठक पीएम की सुरक्षा के निर्धारित मानक ब्लू बुक के आधार पर की गई हैं। बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो, केंद्रीय और राज्य एजेंसियों, राज्य पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट से प्राप्त रिपोर्ट को गृह विभाग पीएम की सुरक्षा में तैनात एजेंसी और एसपीजी से शेयर करेगा।

इसके आधार पर ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। एएसएल की बैठक में प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में हर छोटी से छोटी जानकारी दर्ज की जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग ब्लू बुक जारी करता है। इसमें दिए गए निर्देशों की हर सप्ताह समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मानक तय होते हैं।

प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान चार स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम होंगे। इसमें एसपीजी कमांडो के अतिरिक्त निजी सुरक्षा गार्ड, एनएसजी, अर्द्ध सुरक्षा बल के जवान और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही पांचवें स्तर पर कमांडो और पुलिस कवर के साथ अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस खोजी कुत्ते, उच्च क्षमता वाले सैन्य हथियारों से लैस वाहन शामिल होंगे। भीड़ में कमांडो तैनात किए जाएंगे। रोड शो से पहले निर्धारित मार्ग पर स्थित बिल्डिंग पर शार्प शूटर तैनात किए जाएंगे।

होटल, लॉज, हॉस्टल, रेलवे स्टेशन पर निगरानी :

प्रधानमंत्री के रोड शो से एक सप्ताह पहले ही सुरक्षा एजेंसियां पटना पहुंच चुकी हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से रोड शो के दौरान निर्धारित क्षेत्र में होटल, हॉस्टल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग माल, बहुमंजिला इमारत, हॉस्पिटल, प्राइवेट संस्थाओं की पूरी जानकारी ली है। सुरक्षा एजेंसियां पटना के आसपास के जिलों वैशाली, नालंदा, जहानाबाद में होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखेंगी। बिहार पुलिस भी संदिग्धों की लिस्ट बना करके उनसे संपर्क कर रही है।

रोड शो की दूरी 3.5 किमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित रोड शो बेली रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के जेपी गोलंबर तक जाएगा। इसकी कुल दूरी लगभग 3.50 किलोमीटर है। इस बीच में लगभग 450 से अधिक हॉस्टल, हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट आदि हैं। सबसे अधिक हॉस्टल बाकरगंज, ठाकुरबाड़ी रोड में हैं। ऐसे में इन हॉस्टलों की जांच को लेकर एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। वहीं बिहार पुलिस के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पटना सिटी में संभावना जताई जारी है। जिसको लेकर आज शुक्रवार को तमाम आलाधिकारियों ने पीएम रोड शो के विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पटना सिटी पहुंचे। जहां पटना एसएसपी राजीव मिश्रा व पटना ट्रैफिक एसएसपी के द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। जहां पटना सिटी एसपी पूर्वी भरत सोनी व अनुमंडल पटना सिटी प्रथम के एएसपी आरएस शरथ साथ ही अनुमंडल पटना सिटी द्वितीय एसडीपीओ डॉ गौरव कुमार ने पटना सिटी के धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। वहीं तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। यदि पीएम नरेंद्र मोदी जी का आगमन होगा तो उनका संगत दर्शन के रूप में स्वागत है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: