बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर लगा जनता दरबार

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज अंचल अंतर्गत फुलकाहा थाना परिसर में शनिवार 25 दिसंबर को जमीनी विवाद को लेकर थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के मौजूदगी में लगा जनता दरबार। मिली जानकारी के अनुसार जनता दरबार में मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल निरीक्षक दिलीप कर्ण के द्वारा दो वर्षों से लगाया जा रहा है। इस बाबत श्री कर्ण ने बताया कि सत्र 2021/2022 में कुल 45 मामला जनता दरबार में आया, जिसमें आज 25 दिसंबर इस साल के अंत तक कुल 40 मामले का शांति पूर्वक निष्पादन कर दिया गया है। वहीं पांच मामले को अगले जनता दरबार में पक्षों के द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। दस्तावेज प्रस्तुत के उपरांत जांच कर मामले का निष्पादन किया जाएगा।

Related posts

ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने बरामद किए 200 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाई मुस्कान

फलका थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर

महावीर कैंसर संस्थान में वर्ल्ड हॉस्पीस एंड पैलिएटिव केयर डे के अवसर परपैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

error: