झारखण्ड

राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर प्रखंड कार्यालयों में दिया जा रहा है धरना!

WaterMark 2021 01 07 19 39 26

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): भाजपा ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन शुरू कर दिया है  प्रतिदिन सरकार की नाकामियों और विधि व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के खिलाफ धरना – प्रदर्शन, पुतला दहन का कार्यक्रम कर रही है बुधवार को जहाँ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया वही आज सभी प्रखंड कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।  धनबाद प्रखंड कार्यालय में धनबाद जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा पांडे के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और हेमन्त सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस दौरान धनबाद जिला महिला मोर्चा अध्यछ आशा पाण्डेय ने कहा कि झारखंड में महिला सुरक्षित नहीं है प्रतिदिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, मारपीट जैसी घटनाएं हो रही है राज्य में महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है आए दिन भी महिलाओं के साथ कई घटनाएं देखने को मिली है जो सभी के सामने है इसलिए झारखंड की हेमंत सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है हेमंत सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार