बिहार

नल जल योजना में धांधली हटाने का बैनर लगा जता रहे विरोध

पटना(अजित यादव): पटना के संपतचक प्रखंड के बैरिया पंचायत के सिरपतपुर गांव के वार्ड नंबर 15 में ग्रामीणों ने नल जल में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए बैनर टांग दिया है । ग्रामीणों का कहना है की जहां नल जल योजना को बनने में लगभग 5 साल लग गया । इतना ही नही निर्माण कार्यों के बाद जब इसका उद्घाटन हुआ तो उसके 2 महीने बाद गली का हर पंप फट गया है और हर जगह से ऐसे ही फालतू का पानी बहतेलते रहता है । बैरिया कर्णपुरा के मुखिया रामनाथ यादव मर्डर केस मे फरार है और वार्ड सदस्य घर मकान बेचकर कर फरार हो चुका है। आज तक न तो मुखिया गिरफ्तार हुआ ना ही बार्ड सदस्य का ही कोई अता पता है.

Advertisements
Ad 1

ग्रामीणों का कहना है कि सम्पतचक प्रखंड के प्रखंड बिकास पदाधिकारी को भी कई बार सुचना दे दिया गया है फिर भी कोई कारवाई नही हुई । वार्ड नंबर 15 का हर गली का रोड टूटा हुआ है फिर भी इसका कोई निष्कर्ष अभी तक नहीं निकला और । बताया जाता है कि यहां के वार्ड पार्षद भी लगभग 1 साल से से फरार है फिर भी उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।वही इस पंचायत के उप मुखिया धरमवीर राय को मुखिया का प्रभार सौंपा गया है जिन्होंने बताया कि फरार वार्ड सदस्य सत्येंद्र दास मसौढ़ी में घर बनाकर रहता है. सम्पतचक बीडीओ वीणा देवी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है. इसमे नल जल का कार्य कराने वाले लोगो और वार्ड सदस्य का पता लगाया ज रहा है। एक सप्ताह में मेंटेनेंस का काम नही किया गया तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Related posts

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

डीएम शेखर आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, जनता दरबार में आए 59 आवेदन

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

error: