बिहार

केंद्रीय जल संसाधन संसदीय समिति के सांसदों ने गुरुघर में मत्था टेका

पटनासिटी: गंगा नदी की अविरलता, निर्मलता और शुद्धता को लेकर चलरही योजनाओं का विस्तार करने और गंगा के तटीय इलाकों में संचालन हेतु केंद्रीय जल संसाधन संसदीय समिति के सदस्य हंसमुख भाई पटेल (भाजपा,अहमदाबाद, गुजरात), बलविंदर सिंह भींडर(अकाली दल, पंजाब), सुबाष सिंह राज्यसभा सांसद(बीजू जनता दल,उड़ीसा)ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका और गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख़्त साहिब में ग्रंथि ने सिरोपा प्रदान कर गुरुघर का आशीर्वाद दिया। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी. गुरुद्वारा पहुँचने पर सभी सांसदों का स्वागत नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक प्रभाकर मिश्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, कमेटी के सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा के प्रदेश मंत्री गुरविंदरसिंह,मीडिया प्रभारी, भाजपा प्रदीप काश, विनय केसरी, राजेश साह, अमित कनोडिया त्रिलोक सिंह संजीव यादव शशि बलिहार ने पुष्पगुच्छ देकर किया. इस अवसर पर बद्रीनाथ गुप्ता,बलराम माथुरी, मृतुन्जय बलिहार,ओमप्रकाश निषाद,नैयर,शंकर मेहता,अशोक गिरी,दयानंद सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

डीएम शेखर आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, जनता दरबार में आए 59 आवेदन

error: