उत्तरप्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम

बलिया(संजय कुमार तिवारी): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत टीडी कॉलेज स्थित राजेंद्र प्रसाद हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के संबंध में जानकारी देना था। साथ ही उत्तर प्रदेश के इतिहास के संबंध में जानकारी देना था।कार्यक्रम को संचालित करते हुए डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि 22 मार्च को उत्तर प्रदेश का नाम नार्थ वेस्ट प्रोविंस से यूनाइटेड प्रोविंसेस आफ आगरा एंड अवध किया गया था। जीआईसी के अध्यापक डॉ0 इफ्तिखार खान ने अपने चित्रकला के माध्यम से आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान को दिखाने का प्रयास किया।मुख्य वक्ता डॉ0 जैनेंद्र पांडेय ने बलिया के इतिहास विशेषकर स्वतंत्र संग्राम में बलिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय सेवा योजना के अंबुज पाठक और अखिलेश पाठक ने वीर रस कविता का पाठ किया। स्वयं सेविका फरजाना प्रवीण ने चित्रकला के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को दिखाने का प्रयास किया।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्रालय आज तक स्वस्थ्य नही हुआ अस्वस्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंत्री है : रणवीर सिंह सेंगर

मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

डीएम अनुनय झा ने संभाला कार्यभार, प्रशासनिक कामकाज की कमान अपने हाथों में ली

error: