बिहार

बिजली विभाग के एसडीओ के ग्रामीण क्षेत्र में आने से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप

अररिया(रंजीत ठाकुर): बिजली विभाग के एसडीओ कोमल कुमारी फारबिसगंज के द्वारा आज मंगलवार को फुलकाहा फीडर अंतर्गत किए जांच, जांच के क्रम में क्षेत्र के कई बिजली उपभोक्ताओं के बकाए बिल होने के कारण दर्जनों लोगों का काटा गया कनेक्शन, तो वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाए बिल जमा कर ली राहत की सांस। इस अभियान में कनीय अभियंता अमित कुमार एवं क्षेत्र के विभागीय कर्मी में अमित कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, संजीव कुमार यादव, विद्यानंद साह, संजय पासवान, मुरली ठाकुर, आदि अन्य कर्मी भी शामिल थे। इस अभियान से जहां उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा तो वहीं बिजली विभाग को लगभग ₹1,85000 की वसूली भी हुई है। एसडीओ ने कहा यह अभियान अभी चलता रहेगा।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र