बिहार

प्राथमिक विद्यालय चकोड़वा चहारदीवारी विहीन, शौचालय जर्जर छात्रों को हो रही परेशानी

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनापुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय चकोड़वा में चाहरदीवारी नहीं है । वहीं शौचालय जर्जर स्थिति में है। जिससे आए दिन छात्रों व शिक्षकों को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। सरकार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी व मंत्री जहां विद्यालय को सुसृजित करने में लगे हुए हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालय इस तरह की सुविधाओं से वंचित है। जबकि प्राथमिक विद्यालय चकोड़वा में कार्यरत प्रधानाध्यापिका सहित कुल आठ शिक्षक हैं। बच्चों की संख्या कुल नामांकित 135 है। विद्यालय परिसर में कुल भूमि 87 डिसमिल है। इसके बावजूद विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना कहीं ना कहीं विभगीय लापरवाही को दर्शाता है।

आईए जानते हैं क्या कहती हैं विद्यालय एच एम प्रमिला कुमारी:-


इस बाबत प्रधानाध्यापिका प्रमिला कुमारी ने बताई की विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 135, शिक्षकों की संख्या आठ तथा कुल भूमि 87 डिसमिल है। जबकि प्रत्येक दिन उपस्थित बच्चों की संख्या लगभग 100 रहता है। इसके बावजूद भी चहारदीवारी नहीं है। शौचालय भी जर्जर स्थिति में है जिससे विद्यालय परिवार में काफी कठिनाई होती है। विभाग को मेरे द्वारा कई बार लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराया गया है। परंतु विद्यालय के समस्याओं पर विभाग के द्वारा अबतक कोई पहल नहीं किया गया है।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र