बिहार

फुलवारीशरीफ के नया टोला में पुलिस पब्लिक संवाद का आयोजन

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): रविवार को फुलवारीशरीफ थाना के नया टोला पेट्रोल लाईन बैतुल करीम मस्जिद के पास में पुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य था नगर की जनता को उनकी समस्याओं से राहत मिले। यह बात फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित नगर वासियों को संबोधित करते हुए कही। अपराधी,नशे के धंधेबाज और जमीन माफिया को जेल भेजने की खुली धमकी थानाध्यक्ष ने हजारों की संख्या में पुलिस जनता संवाद का आयोजन कर दे दिया। इस जन संवाद में थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने लोगों को साफ शब्दाें में कह दिया कि अपराधी नशे के धंधेबाज जमीन माफिया और काला काला गार्ड लेकर घूमने व लोगों एवं समाज में दहशत फैलाने वाले लोग जेल जायेंगे। वहीं आम जनता ने थानाध्यक्ष को इलाके में नशे के कारोबार के बारे में बताया और कहा कि किस प्रकार यह अपना धंधा कर रहे हैं। जन संवाद में थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि वह किसी भी प्रकार ने नशे के कारोबार उनके धंधेबाज अपराधियों की सूचना उनको सीधे तौर पर दे सकते हैं। उनका नाम पूरी तरह गुप्त रखा जायेगा। लोगों ने पुलिस को बताया कि काला काला गार्ड लेकर चलने वाले लोग इधर उधर घूम घूम कर समाज में दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान हो गई और लगभग लोगों ने इस दहशत वाले गार्ड को हटा दिया है अगर किसी ने भूल से भी इस प्रकार के गार्ड को लेकर चलने की प्रयास किया तब उनके खिलाफ कानूनी करवाई की जायेगी। जन संवाद में पहुंची महिलाओं ने इलाके में महिला सुरक्षा की बात करते हुए पुलिस को कहा कि हम सुरक्षित घर से निकले इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि हम मोहल्ला बाजार में लगातार गश्त कर रहे हैं और अगर फिर भी ऐसे तत्व नजर आयें तो आप सीधा मेरे सरकारी नम्बर पर फोन कर इसकी जानकारी दें सख्त करवाई की जायेगी। जन संवाद में हजारों लोग शामिल हुए। इस जन संवाद में नेताओं को भी पुलिस ने साफ साफ कह दिया किसी की कोई पैरवी नहीं चलेगी। जो सही होगा वहीं होगा। जो सही है उससे डरने की जरूरत नहीं जो गलत है अपराधी है नशे का कारोबारी है जमीन माफिया है वह सुधर जाये।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष ने कहा कि नगर में कहीं सट्टा, अवैध शराब, स्मैक बेची जा रही हो तो आप लोग इसकी जानकारी दें आपका नाम और मोबाईल नंबर गोपनिया रखा जायेगा वहीं कई लोगों ने अपने-अपने परेशानियों को थाना प्रभारी के सामने रखा जिसपर थानाप्रभारी ने आश्वासन दिया कि इसका निदान जल्द ही किया जायेगा। जैसा कि देखा जा रहा है कि फुलवारीशरीफ के इलाकों में जुआ, शराब ओर स्मैक का धंधा काफि तेजी से फलफुल रहा है और स्मैक कि लत तो ऐसी है कि एक दिन न मिले तो स्मैकर चोरी का पेशा इखतियार कर लेता है इनही सब मुद्दों को लेकर यह संवाद नया टोला में रखा गया और आये दिन नया टोला में रोजाना बाईक चोरी कि घटना का आवेदन फुलवारी थाना पहुंच रहा है वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि इन सब बाईक चोरी के पिछे स्मैकर का हांथ है। इसके बाद उनहोनें कहा कि मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चर्चा नगर परिषद से कि जायेगी, रात्रि 10 बजे तक सभी दुकानों का बंद कर दें, रात्रि में 5-6 लोग एक साथ बैठकी न करें, अपनी गाड़ी को घरों के बाहर न लगाये, टैम्पु में रात्रि सवारी करते वक्त उसका नंबर अवश्य नोट कर लें, रात्रि में कहीं से लौटे तो आधार कार्ड पास में रखे, घरों में किरायेदार रखे तो उसका आधार कार्ड और मोबाईल नंबर जरूर ले, स्कूल व कोचिंग के बाहर अब लफुओं कि खैर नही इन सब बातों पर चर्चा करते हुए कहा कि अब सभी लोगों को सावधानी बरतने कि जरूरत है।

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: