बिहार

बाल श्रम रोकने की पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ

अररिया, रंजीत ठाकुर : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गुरुवार को भरगामा थाने में पुलिस पदाधिकारियों ने बाल श्रम को रोकने,बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक शपथ ली। भरगामा थाने में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को शपथ दिलायी। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन न करना और न हीं उसे बढ़ावा देना है।

इसके अलावा अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह सुनिश्चित करना कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाये,समाज में बाल श्रम के विरुद्ध निरंतर जागरूकता फैलाएं और राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी,संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना है। गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित एसआइ रविन्द्र कुमार सिंह,चंद्रप्रकाश प्रसाद,रौशन कुमार,एएसआइ परवेज अहमद,वकील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: