जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक जहानाबाद द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में उपस्थित लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान आमजनों को उनकी समस्याओं के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया गया।
