बिहार

पुलिस ने जप्त किया 1610 बोतल शराब, तस्कर मौके से फरार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना थाना अंतर्गत पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर डूबरबन्ना गांव स्थित वार्ड संख्या चार में नेपाल के तरफ से आ रहे पिकअप वैन को जांच के लिये रोकने का प्रयास किया कि वाहन में बैठे तस्कर व चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ भाग निकला।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच किया तो देखा कि नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब भरा हुआ है, जिसे जप्त कर थाना लाया गया।पुलिस के अनुसार शराब बोतल गिनती करने पर 1610 बोतल पाया गया है।इस बाबत थानाध्यक्ष भुटकुन राय ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो इस सीमा क्षेत्र से प्रत्येक दिन लाखों रुपये शराब की तस्करी किया जाता है।नाम नहीं बताने के शर्त पर लोगों ने बताया कि सीमा से सटे नेपाल के सिसवा गांव वार्ड सं०5 निवासी किसी बुधन यादव नामक व्यक्ति से शराब खरीद कर भारतीय क्षेत्र में लेजाकर बेचता है। इस सीमा क्षेत्र से प्रत्येक दिन लाखों रुपए का शराब तस्करी किया जाता है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 0-5 साल का कोई बच्चा न छूटे : डीएम

शेखपुरा में भूमि विवाद और अतिक्रमण पर सख्ती, एसडीएम प्रियंका कुमारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता सह विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर से राजद नेताओं ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की : एजाज अहमद

error: