बिहार

पुलिस ने 149 बोतल शराब किया जप्त, तस्कर अंधेरे में फरार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया-फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात्रि एक बाइक सहित 149 बोतल नेपाल निर्मित उमँगा नामक शराब को जप्त किया. मिली जानकारी के अनुसार फुलकाहा थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी के निर्देश पर रात्रि गश्ती के दौरान एएसआई संतोष ठाकुर के नेतृत्व बथनाहा- बीरपुर मार्ग स्थित मिल्की डुमरिया-लक्ष्मीपुर मार्ग के बीच एक बाइक सवार आ रहा था। पुलिस गाड़ी को आते देख बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच किया तो देखा बाइक में शराब था, जिसे जप्त कर फुलकाहा थाना लाया गया। वहीं आज मामला दर्ज कर आगे छानबीन किया जा रहा है।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

error: