क्राइमबिहार

पुलिस ने हथियार के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला अंतर्गत पलासी थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब किसी अप्रिय घटना की योजना बना रहे दो युवकों को हथियार के साथ धर दबोचा. इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कलियागंज पंचायत के धपरी गांव के एक मकई के खेत में कुछ युवक हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच खेत को चारों तरफ से घेर का छापेमारी किया छापेमारी में दो युवक को हथियार के साथ धर दबोचा। वहीं दोनों युवक से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः मोहम्मद शाहनवाज आलम, पिता जुनेद आलम, उम्र 22 वर्ष साकिन पदमपुर स्टेट, वार्ड संख्या-11 एवं मोहम्मद मुमताज पिता मोहम्मद नसरुद्दीन, उम्र26बर्ष वार्ड संख्या-07, जिला किशनगंज, थाना दिघलबैंक का निवासी बताया गया है। दोनों युवकों के पास से दो देसी कट्टा बरामद हुआ है। दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दो युवक और साथ में था जो भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने में जुटी है। इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ ए एस आई अरविंद कुमार के पुलिस बल शामिल था।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: