बिहार

परसा बाजार में एटीएस जवान को गोली मार घायल करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद

फुलवारी शरीफ़, अजीत। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर एटीएस जवान को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया .पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक बीते 1 अक्टूबर को परसा बाजार थाना क्षेत्र में ट्रेनिंग पर जा रहे एटीएस जवान रवि कुमार को लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों द्वारा गोली मारकर फरार हो गए थे.3 महीने बाद इस मामले में संलिप्त एक नाबालिग सहित दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से एक देसी कट्टा एक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस के साथ घटनाक्रम के दौरान पहने गए कपड़े को भी बरामद किया गया है.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी संदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद ट्रेनिंग के लिए जा रहे घायल एटीएस जवान रवि कुमार को परसा थाना की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सदर के नेतृत्व में परसा एसएचओ और दीदारगंज थाना की टीम को शामिल कर अनुसंधान किया गया. पकड़ में आए एक आरोपी नाबालिग लड़का है और दूसरा कई मामलों का आरोपित अपराधी धीरज है.

जिसकी गिरफ्तारी दीदारगंज थाना क्षेत्र से की गई है. इस पर पूर्व में शराब तस्करी गांजा तस्करी हत्या सहित लूटपाट के मामले दर्ज हैं.साथ ही बताया गया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच अभी भी पुलिस की जारी है. जिसमें बताया जा रहा है कि इन अपराधियों का पकड़ लोकल लोगों से भी है जो इन को किराए पर हथियारों को मुहैया कराते थे. जिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: