बिहार

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद रामकृपाल ने लोगों से केंद्र की योजना का लाभ उठाने की अपील की

फुलवारी शरीफ, अजीत। पाटलिपुत्र के स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव ने फुलवारी शरीफ के कोरियामा और मैनपुर अंडा पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लोगों से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के अपील की.केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गांव गांव में विकास योजनाओं का जाल बिछाए हुए लोगो को लाभ पहुंचा रही है.भारत सरकार की हर तबके के विकास और आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक उत्थान के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही है.

हर घर को नल का जल ,स्वच्छता अभियान ,पेंशन योजना उज्ज्वला योजना हर गांव में अस्पतालो में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया गया है. इसके अलावा कई योजनाओं को चलाया जा रहा है जिससे विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है.सांसद ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने में पहुँच रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक अधिकारी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे.देश का कोई भी स्थान कोई भी वर्ग इससे अछूता न रहे.

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: