बिहार

सड़क लूट कांड मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार!

सुपौल(बलराम कुमार): जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से राह चलते अपराधियों द्वारा रुपए और मोबाइल लूट लेने पर पुलिस द्वारा उदभेदन कर दो आरोपी को गिरफ्तार करने की है।पिपरा थाना अंतर्गत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से सड़क लूट कांड मामले में पिपरा थाने की पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

Advertisements
Ad 1

इन बातों की जानकारी सुपौल सदर- SDPO, कुमार चंद्रप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दीं बीते-17- फरवरी की दोपहर करीब 1:00 बजे अररिया जिले के माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी बालकृष्ण शर्मा, रोज की तरह पैसा वसूल कर जा रहे थे इसी दौरान पिपरा थाना अंतर्गत दुर्गापुर मंदिर के समीप एक अपाची मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा ओवरटेक कर रोक लिया उनसे-3100-रूपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गया। बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत लूट में शामिल आरोपी चंद्र किशोर यादव,और अरविंद कुमार ,को साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तार कर आरोपियों के जेल भेज दिया गया

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: