बिहार

ब्राउन शुगर तस्करी का मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा सटे बसमतिया थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ बेला पंचायत के वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी का मास्टरमाइंड रामचंद्र चौपाल पिता बुद्ध नारायण चौपाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि बीते अप्रैल महीने में 115 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बेला निवासी रविंद्र चौपाल को मौके बार्डर के समीप बेला में गिरफ्तार किया गया था। जिस मामले में मौके से रामचंद्र चौपाल भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने तस्कर रविंद्र चौपाल को पूर्व में जेल भेजा गया था। इसके बाद रामचंद्र चौपाल पर केस दर्ज किया गया था जहां इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

तस्करी का मास्टरमाइंड रामचंद्र चौपाल पुलिस के नजर से बचकर नेपाल में रह रहे थे जहां शुक्रवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि वह घर में हैं। इसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रामचंद्र चौपाल पर वर्ष 2023 में एसएसबी के द्वारा केस दर्ज किया गया था। एसएसबी द्वारा दर्ज केस में गिरफ्तार तस्कर ने एसएसबी जवानों पर हमला किया गया था। जबकि एसएसबी के द्वारा ब्राउन शुगर बरामद किया गया था।

Advertisements
Ad 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर कई वर्षों से ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल है। इन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में ब्राउन शुगर के तस्करी का जाल बिछाया हुआ था नेपाल से तस्कर उनके घर पर आकर यहां से ब्राउन शुगर इन्होंने सप्लाई करता था। इसके अलावे नशीली दावों की भी तस्करी में शामिल होने की बात चर्चा में है। इस संदर्भ में बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि ब्राउन शुगर तस्करी के मास्टरमाइंड एवं एसएसबी पर हमला करने मामले में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: