बिहार

घूरना पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। शराब तस्करी के खिलाफ घूरना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को 15 लीटर नेपाली निर्मित शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर बाइक भी जब्त कर ली। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सुमन कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के नड़हुआ गांव के समीप की गई।

थानाध्यक्ष सुमन कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब की खेप लेकर हरिपुर के रास्ते नड़हुआ की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित स्थान पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान बाइक से 15 लीटर नेपाली निर्मित शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहे दो युवक गिरफ्तार!

26 अक्टूबर को डेजी क्लब का शुभारंभ

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के श्रीनगर प्रखंड में 25 टीबी मरीजों के बीच हुआ फूड बास्केट का वितरण