जयनगर, (न्यूज़ क्राइम 24) शहीद चौक निकट पटाखे के अवैध कारोबारी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सुचना पर एक कारोबारी प्रशांत सुरेका के घर रूपी दुकान व गोदाम लाखो का पटाखा जब्त किया। घंटो चली छापेमारी में करीब 60 से अधिक बड़े व छोटे काटून में विभिन्न रूप के पटाखे जब्त किया गया है। छापेमारी शहीद चौक स्थित राजाबाबू गली में हुई है।
छापेमारी से इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप देखी जा रही है।डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर शनिवार को प्रशांत सुरेका के घर रूपी दुकान व गोदाम में छापेमारी किया गया। जहां से करीब 60 काटून पटाखा बरामद हुआ है। हालांकि कारोबारी मौके से फरार हो गया। जब्त पटाखे की एमआरपी कीमत करीब 15 लाख बताया गया है वोही छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर मोनिका कुमारी सुनंदा कुमारी समेत पुलिस दल शामिल थे। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर की प्रक्रिया किया जा रहा है।
