बक्सर, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति में डुमरांव स्थित टेक्सटाइल कॉलोनी में पीएनजी सेवा का शुभारंभ किया गया।
यह पहल क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ, सुविधाजनक एवं आधुनिक ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पीएनजी सेवा के शुभारंभ से टेक्सटाइल कॉलोनी के निवासियों को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने की सुविधा का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे घरेलू ईंधन के उपयोग में सुविधा बढ़ेगी तथा गैस सिलेंडर की बुकिंग, भंडारण और बार-बार सिलेंडर बदलने जैसी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
प्राकृतिक गैस अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन है। इसके उपयोग से घरेलू स्तर पर धुएँ एवं वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह ऊर्जा के सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है।
जिला पदाधिकारी, बक्सर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित यह शुभारंभ कार्यक्रम जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के प्रयासों की महत्वपूर्ण कड़ी है। पीएनजी जैसी आधुनिक सुविधा का विस्तार शहरी क्षेत्रों में जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
जिला प्रशासन बक्सर द्वारा नागरिक सुविधाओं के विकास, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
