बिहार

जोगबनी को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

अररिया, रंजीत ठाकुर। जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार, 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 स्थित पासवान टोला के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 064 में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज द्वारा किया गया।

बैठक में आंगनबाड़ी सेविका चंदा कुमारी, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य महिलाओं को बाल अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक में विशेष रूप से बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी नहीं करनी चाहिए। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देने की अपील की गई।

इसके अलावा बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम और नशे से संबंधित मामलों की शिकायत जोगबनी थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल नंबर 9031827816 पर भी दर्ज कराने की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया जा सकता है।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को बाल अधिकारों की रक्षा करने तथा बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। आयोजकों ने अपील की कि सामूहिक प्रयासों से ही जोगबनी नगर परिषद को बाल विवाह और बाल नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।

Related posts

युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल

बच्चों के जन्म के बीच इंटरवल का भरोसेमंद साधन बन रहा सबडर्मल इंप्लांट

error: