बिहार

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानिकपुर गांव के समीप बाइक सवार एक युवक को पांच लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से शराब और बाइक जब्त कर ली। वहीं, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप पुलिस ने जांच के दौरान बाइक से ले जाई जा रही पांच लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से गिरफ्तार आरोपित की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज वार्ड संख्या एक निवासी संजय कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस शराब और बाइक जब्त कर आरोपित को थाने ले आई, जहां आवश्यक पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया।

वारंट के आधार पर एक अन्य आरोपित गिरफ्तार

इधर, न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस ने नवाबगंज पंचायत के चैनपुर निवासी सीताराम साह को भी गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

जोगबनी को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

error: